रामपुरा। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस सिसौदिया एवं एसडीओपी विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में थाना रामपुरा की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग टीमें भेजकर आरोपी अमरलाल पिता नारु भील 35 वर्ष निवासी भदाना के कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 7 हजार रुपये जप्त की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किए।
वहीं पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल पिता रामा भील उम्र 49 वर्ष निवासी भदाना के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब व आरोपी नानुराम पिता पेमा भील 45 वर्ष निवासी बिलवास के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विकास पटेल मय फोर्स उनि ईश्वर जोशी, प्र.आर.396 प्रदीप तिवारी, प्र.आर.390 नरेन्द्र नागदा, आर.286 जितेन्द्र प्रजापत, आर.चालक 93 सोनू कलोसिया का सराहनीय योगदान रहा।