BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 5:48 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा लीड कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन, महाविद्यालय की परीक्षा व अग्नि वीर का फिजिकल टेस्ट समान समयावधि में होने को लेकर जताई आपत्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय की परीक्षा व अग्नि वीर का फिजिकल टेस्ट समान समयावधि में होने को लेकर आपत्ति जताते हुए लीड कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि 26 जून से 3 जुलाई के बीच महाविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित हो रही है। इसी दौरान 27 जून से अग्नि वीर का फिजिकल टेस्ट भी होना है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय में होने की वजह से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यार्थियों के लिए ऐसे में दोनों परीक्षाओं के लिए सामंजस्य  बिठाना संभव नहीं है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य के एल जाट को दिए ज्ञापन में कुलपति से मांग की है कि महाविद्यालय की परीक्षा की निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया जाए या अग्नि वीर के लिए फिजिकल टेस्ट के लिए तय समयावधि पर पुनर्विचार किया जाए। ज्ञापन से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नगर मंत्री अमन बैरागी, मंदसौर विभाग संयोजक हेमंत रावत और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE