BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2024, 8:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान का उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे और डीएसटी, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो दी यहां दबिश, बड़ी मात्रा में जब्त हुआ अवैध मादक पदार्थ, एक आरोपी को किया नामजद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए कुल 45.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर ढाबा मालिक को नामजद किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि मंगलवाड थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौडगढ नेशनल हाईवे पर स्थित पंजाबी ढाबा नीलकंठ होटल के पीछे भैरू लाल गुर्जर ने अवैध रूप से डोडाचूरा का भण्डारण कर रखा है। जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से मंगलवाड थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर थानाधिकारी रामसिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित पंजाबी ढाबा नीलकंठ होटल के पीछे पहुंचे जहां पर पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति पीछे खेतों की तरफ भाग गया, जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने नियमानुसार ढाबे की तलाशी ली तो ढाबे में बने दो कमरों के पास हॉल के पीछे बाथरूम के पास तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 45.420 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडाचूरा को जब्त कर ढाबा मालिक नेगडिया निवासी भैरू लाल पुत्र उदय लाल गुर्जर को नामजद कर लिया हैद्य पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, अजय, दुर्गा राम व दिनेश द्य 
पुलिस थाना मंगलवाड-  रामसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी मंगलवाड, नन्द लाल सुनि, कांस्टेबल प्रदीप, शंकर कृष्ण व दिलीप सिंह

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE