नीमच। शहर के किलेश्वर रोड स्थित कच्ची बस्ती निवासी एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामला जांच में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किलेश्वर रोड स्थित लहसुन मंडी के पास कच्ची बस्ती निवासी कमल पिता भेरूलाल रेगर उम्र 35 वर्ष ने शुक्रवार शाम बल्ली पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमल के इस कदम से परिजन सकते में आ गए। बताया जा रहा है कि कमल विवाहित था और वह सेंटिंग का कार्य करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां 22 जून को सुबह उसका पोस्टमॉर्टम होगा।