BREAKING NEWS
BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 11:04 am
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और भारत वर्सेस अफगानिस्तान का मैच, जब सटोरियों ने लगाया बड़ा दांव तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी दबिश, हत्थे चढ़े तरूण, दिलीप और दीपक, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा वर्तमान में चल रहे किकेट वर्ल्ड कप को लेकर निगाह रखने व सट्टा लगाने वालों पर कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवल सिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एसके यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा किकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए कस्बा मनासा से तीन आरोपियों के विरूध्द कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पुलिस को दिनांक 20.06.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तरूण उर्फ अन्नु पिता दोलतराम पंजाबी निवासी उषागंज कालोनी मनासा, दिलीप उर्फ अंगत पिता जगदीश मुंदडा निवासी सदर बाजार मनासा के एड्राएड मोबाईल फोन पर किकेट टीम भारत वर्सेस अफगानिस्तान क्रिकेट मेच में 2020 ईएक्ससीएच आईडी से आनलाईन सटटा खेलकर अवैध लाभ कमा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए तरूण उर्फ अन्नु पिता दोलतराम पंजाबी निवासी उषागंज कालोनी मनासा, किकेट टीम भारत वर्सेस अफगानिस्तान किकेट मैच में 2020 ईएक्ससीएच आईडी से आनलाईन सटटा खेलते हुए रंगे हाथो पकडा गया तथा आरोपी से एक एड्रॉएड मोबाईल फोन व 2000 रूपये नगदी जप्त की गयी। तथा प्रकरण में आये साक्ष्य से आरोपी दिलीप उर्फ अंगत पिता जगदीश मुंदडा निवासी सदर बाजार मनासा व दिपक पिता श्यामलाल पुर्वीया निवासी पुर्वीया मोहल्ला मनासा को भी आरोपी बनाया जाकर उनसे भी मोबाईल व किकेट के सटटे की राशी 5000 रू जप्त की गयी है। व मोबाईलों मे क्रिकेट सट्टा रकम का 5 लाख रुपये का हिसाब किताब मिला।

जप्ती- 
तीन एंड्राएड मोबाईल किमती 55000 व नगदी 7000 

आरोपी-
- तरूण उर्फ अन्नु पिता दोलतराम पंजाबी उम्र 39 साल नि० उषागंज मनासा
- दिलीप उर्फ अंगत पिता जगदीश मुंदडा उम्र 34 साल नि० सदर बाजार मनासा
- दिपक पिता श्यामलाल पुर्वीया उम्र 27 साल नि० पुर्वीया मोहल्ला मनासा

फरार आरोपी- 
- शुभम निवासी भीलवाड़ा
- शोएब अली मनासा
- राहुल राठौर मनासा

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा एवं उनकी टीम उनि० तेजसिंह सिसोदिया, प्रआर प्रदीप शिंदे सायबर सेल आर विवेक धनगर, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर दिपक सेन, आर अनिल असवार, आर पंकज राठोर, आर अनिल धाकड व सेनिक घनश्याम का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE