नीमच। जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कनावटी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नीमच कैंट पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कनावटी की रहने वाली हेमलता पति विनोद नायक उम्र 26 वर्ष का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
बताया जा रहा है कि वह पीहर में ही रहती है। तीन दिन पहले उसका पति मिलने आया था। जहां कल रात बेटी का बर्थडे मनाया। इसके बाद वह पति के साथ कमरे में चली गई। सुबह परिजनों को संदिग्ध हालत में हेमलता का शव मिला। वहीं पति मौके से फरार है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। कैंट पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर मामला जांच में लिया है।