मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना अंतर्गत ग्राम बालागुडा में शनिवार की अलसुबह शौच करने गई एक नाबालिक लड़की से 45 वर्षीय अधेड़ युवक द्वारा छोड़छाड़ का मामला सामने आया हैं। घटना के बाद नाबालिक बालिका ने परिजनों से साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को तुरंत हिरासत में लिया और मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी थाना अंतर्गत ग्राम बालागुडा में अलसुबह नाबालिका बालिका प्रतिदिन की तरह शौच करने घर के पास जंगल में गई थी तभी पड़ोस में रहने वाला लालसिंह पिता मोहनलाल बावरी उम्र 45 वर्षीय ने नाबालिक बालिका की रेकी की। शौच कर अपने घर लौट रही नाबालिक बालिका का बुरी नियत से हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की, जिसका बालिका ने विरोध कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
बालिका के साथ इस प्रकार की घटना के बाद परिवारजन पिपलियामंडी पुलिस थाने पहुंचे और बालिका ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए व्यक्ति को हिरासत में लिया और छेड़छाड़ एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।