नीमच। जिले में आत्महत्या की भयावह घटनाओं का दौर लगातार जारी है। पिछले 18 घंटे में तीन आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। आज फिर नीमच सिटी थाना अंतर्गत रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटित हो गई। 22 वर्षीय युवा ने इलेक्ट्रिक वायरों से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार अनुराग पिता बालक दास बैरागी निवासी सरवानिया बोर नीमच में काम करने आया था। यहां उसकी फाइनेंस पर ली गई गाड़ी फाइनेंस वाले उठाकर ले गए। इसके बाद परेशान अनुराग बैरागी घर आया और घर में तार से फंदा लगाकर पंखे पर झूल गया। मां ने जब सुबह कमरा खोला तो अपनी आंखों के सामने उपस्थित दृश्य से उसकी रूह कांप गई। चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अनुराग के शव को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन भी कर रखा था।