BREAKING NEWS
BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 7:54 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी व मल्हारगढ़ थाना पुलिस, जब संयुक्त रूप से किया प्रयास तो मिली बड़ी सफलता, आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक एवं बालिकाओं के अपहरण के अपराधों में शीघ्र बरामदगी करने हेतु ष्ऑपरेशन मुस्कानष् के अंतर्गत अपहरण के अपराधों में विशेष कार्ययोजना बनाकर उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपहृत नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 09.06.24 को थाना पिपलियामंडी ग्राम बही निवासी सूचनाकर्ता द्वारा थाना पिपलियामंडी में यह सूचना दी कि प्रातः 06रू00 बजे उसकी 16 साल 04 माह की लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया है जिस पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध कमांक 135/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में यह तथ्य ज्ञात हुआ कि अपहृता को नन्ना उर्फ नाना उर्फ विष्णु पिता कन्हैयालाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी थाना बघाना जिला नीमच अपहृत करके ले गया हैं।

कृत कार्यवाही- प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक नीरज सारवान एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र पवार के संयुक्त नेतृत्व में उनि संजय प्रताप सिंह थाना मल्हारगढ एवं टीम द्वारा अपहृता को उदयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद कर आरोपी विष्णु मेघवाल को गिरफ्तार कर अपराध में धारा 366ए, 376, 376 (2) (एन), 506, 34 भादवि, 3/4, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। आरोपी का घटना में साथ देने वाले साथी पुनीत पिता मोहनलाल चौहान उम्र 26 साल निवासी धानमंडी उदयपुर को भी सह आरोपी बनाया गया।

आरोपियों के नाम-
-नन्ना उर्फ नाना उर्फ विष्णु पिता कन्हैयालाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी थाना बघाना जिला नीमच
- पुनीत पिता मोहनलाल चौहान उम्र 26 साल निवासी धानमंडी उदयपुर

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक नीरज सारवान, थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र पवार, उनि संजय प्रताप सिंह, उनि नितिन कुमावत, प्रआर आशीष बैरागी सायबर सेल, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर सुनील टेलर थाना पिपलियामंडी, म.प्रआर मंजु कुँवर, आरक्षक अंकित जाट, आर विशाल पाटीदार, आर नितेश पाटीदार थाना मल्हारगढ, आर अविनाश जैन थाना पिपलियामंडी

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE