BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिकअप वाहन से हो रही थी मादक पदार्थ की अवैध तस्करी, 2 युवकों से बरामद किया डोडाचूरा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से नशामुक्ति अभीयान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त सभी अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच एनएस सिसोदिया व एसडीओपी महोदय मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा पीकअप वाहन से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.06.2024 को थाना मनासा पर पदस्थ उनि० निलेश सोलंकी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अशोक लिलेट कंपनी की सफेद रंग की पीकअप जिसके आगे जय श्री महांकाल लिखा है तथा नंबर प्लेट पर एमपी 09 जेडजेड 0437 लिखे है पीकअप को साबिर पिता मोहम्मद सईद मुसलमान निवासी विनोबा नगर इंदौर का चला रहा है तथा साईड में सुभाष पिता रामकिशन यादव निवासी सेगवाल जिला बडवानी का बेठा है तथा पीकअप मे खाली प्लास्टिक के केरेट के निचे प्लास्टिक के कट्टो में डोडाचूरा भरा है तथा पीकअप के आगे आगे विक्की गोड निवासी इंदौर व उसका साथी पीकअप की निगरानी करते हुये पीकअप के आगे आगे चल रहे है जो कुकडेश्वर तरफ से मनासा होते हुये राजस्थान तरफ जाने वाले है अगर तुरंत अंबिका टायर वाले के कुए के पास स्थित आमरोड पर सगस बावजी के स्थान के यहा नाकाबंदी की जावे तो डोडाचूरा व पीकअप तथा साबिर व सुभाष तथा आगे आगे निगरानी कर रहे विक्की गोड व उसका साथी प्लसर गाडी सहीत पकडे जा सकते है सूचना पर सगस बावजी के स्थान के पास रामपुरा रोड हाडीपिपल्या पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण साबिर पिता मोहम्मद सईद खोकर जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी विनोबा नगर इंदौर थाना तिलक नगर 02 सुभाष पिता रामकिशन यादव उम्र 38 साल निवासी भीलट बाबा के पास सेगवाल थाना ठीकरी जिला बडवानी हा.मु. खाती वाला टेंक सीता पेलेस इंदौर को घेराबंदी कर रोका तथा पीकअप के आगे निगरानी कर रहे दो व्यक्ति पल्सर वाहन से भागे जिस पकडने का प्रयास किया जो मोके से फरार हो गये तथा गिरफ्तार आरोपी साबिर व सुभाष के कब्जे वाले पीकअप वाहन से 400 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप जप्त किया जाकर मोके की कार्यवाही कर आरोपीयों के विरूध्द अपराध धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है। 


गिरफ्तार आरोपी 
- साबिर पिता मोहम्मद सईद खोकर जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी विनोबा नगर इंदौर थाना तिलक नगर 
- सुभाष पिता रामकिशन यादव उम्र 38 साल निवासी भीलट बाबा के पास सेगवाल थाना ठीकरी जिला बडवानी हा खाती वाला टेंक सीता पेलेस इंदौर 

फरार आरोपी- 
-विक्की गोड निवासी सविता नगर कनाडिया रोड इंदौर 
-विक्की गोड का एक साथी
 
जप्त सामग्री- 
400 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 2000000 व एक अशोक लीलेण्ड पीकअप एमपी 09 जेडजेड 0437 किमती 800000 रूपये
दो मोबाईल फोन किमती 20000 रूपये

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि० निलेश सोलंकी, प्रआर प्रदिप शिंदे सायबर नीमच, आर. विवेक धनगर, आर धर्मेन्द्र सिह, आर. अनिल असवार, आर. दिपक सेन, आर. अनिल धाकड, आर हेमंतसिंह, आर लाखनसिंह सायबर, आर कुलदिपसिंह सायबर, सेनिक घनश्याम राठोड का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE