BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 1:12 pm
BIG NEWS : सात फेरों से पहले बहनों के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी काजल, तभी गुस्से में वहां पहुंचा आशिक, फिर जैसे ही दीपक ने किया ये कांड तो उड़ गए परिजनों के होश, बीच रास्ते से लौटी बारात, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

झांसी। शहर में ब्यूटी पार्लर के अंदर सज रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ ही घंटे बाद उसकी शादी थी। वह तैयार होने गई थी। उसके पड़ोस का युवक ब्यूटी पार्लर पहुंचा। दुल्हन से बोला- मेरे साथ चलो। दुल्हन ने मना कर दिया। कुछ देर बाद ब्यूटी पार्लर के दरवाजे का शीशा तोड़कर फिर अंदर आया। बोला- तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा। तमंचा निकाला और दुल्हन काजल के सीने में 2 गोली मारी और फरार हो गया। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन काजल के परिजन मौके पर पहुंचे। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार रात 10 बजे सीपरी बाजार की है। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी दीपक एकतरफा प्यार करता था। उसे पता था कि काजल ब्यूटी पार्लर में सजने जाएगी। 5 घंटे से वह ब्यूटी पार्लर के बाहर ही टहलता रहा।

दुल्हन के पड़ोस में रहता था आरोपी- 
झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया के राजकुमार अहिरवार की बेटी काजल (20) की रविवार को शादी थी। पड़ोसी युवक दीपक अहिरवार काजल को पसंद करता था। शादी करना चाहता था। मगर, काजल और उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। परिवार ने काजल की शादी झांसी में चिरगांव के सिमथरी गांव के रहने वाले राज से तय कर दी। रविवार को झांसी के खोडन में स्थित निशा गार्डन में शादी होनी थी। काजल अपने परिवार के साथ रविवार शाम को ही मैरिज हॉल पहुंच गई थी।

बहनों के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी काजल
निशा गार्डन से करीब 200 मीटर दूर एक ब्यूटी पार्लर में काजल शाम 5 बजे तैयार होने पहुंची। साथ में उसकी 4 चचेरी बहन नेहा, मुस्कान, वंदना और अनुष्का भी थीं। नेहा और अनुष्का ने बताया कि रात करीब 10 बजे दीपक आया। उसने ब्यूटी पार्लर का गेट खोला और काजल से बातचीत करने लगा। साथ चलने को कहा तो काजल ने मना कर दिया। इस पर पार्लर चलाने वाली महिला ने दीपक को बाहर निकाल दिया और अंदर से गेट बंद कर दिया।

शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर आ गया
बहन नेहा ने बताया कि उन्हें बाहर से दीपक के चिल्लाने की आवाज सुनाई देती रही। कुछ देर बाद उसने दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। अंदर आकर धमकी दी और बंदूक निकाल कर काजल पर गोली चला दी। गोली लगते ही काजल नीचे गिर गई। फिर, उसने हम लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। हम बहुत ज्यादा डर गए थे। दीपक धमकी देते हुए अपने दोस्त के साथ भाग गया। आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही भाई मौके पर पहुंचे और काजल को अस्पताल ले गए।

खौफ में परिजन झांसी से शादी कर रहे थे
काजल के परिजनों का कहना है कि दीपक ने उन लोगों को पहले भी धमकाया था। कहा था- वह काजल की शादी होने नहीं देगा। उसके खौफ की वजह से ही वो लोग दतिया के बजाए झांसी में आकर बेटी की शादी कर रहे थे। झांसी के खोड़न में काजल के रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने ही यहां गेस्ट हाउस का इंतजाम कराया था, लेकिन इसकी भनक किसी तरह दीपक को लग गई। वह रविवार शाम को दोस्तों के साथ झांसी पहुंच गया। लोगों ने शाम करीब 5 बजे ही गार्डन के पास दीपक को देखा था।

बीच रास्ते से वापस लौटी बारात-
दुल्हन की हत्या के बाद बारात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। काजल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ा भाई विकास है, जबकि छोटा भाई विशाल। काजल ने नौवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता राजकुमार खेती-किसानी करते हैं।

2 पुलिस टीमें दतिया भेजी गई
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपी दीपक उन लोगों का पीछा करते हुए झांसी आया था। दीपक को गिरफ्तार करने के लिए 2 पुलिस टीमें दतिया भेजी गई हैं। घर के साथ ही जहां-जहां उसके रिश्तेदार हैं, वहां भी छापेमारी की जा रही है। युवक की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE