BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2024, 4:09 pm
BIG NEWS : देश-विदेश में इस नाम से है नीमच की पहचान, पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने भाषण में कर चुके हैं इस खेल का जिक्र, अब लालमाटी में तैयार हो रही खिलाड़ियों की नई पौध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर का नाम फुटबॉल खेल के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में विशेष रूप से नीमच के फुटबॉल का जिक्र किया था। यहां की लाल माटी में सनशाइन फुटबॉल क्लब नीमच द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने की कवायद की जा रही है। खेलो इंडिया खेलो नीमच अभियान के तहत रेलवे ग्राउंड पर बच्चों और युवाओं के लिए फुटबॉल का 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जन भागीदारी से आयोजित किया गया। फुटबॉल सीखने को लालायित करीब 40 प्रतिभागी शिविर में शामिल हुए। शिविर का कल शाम को समापन हुआ। बच्चों और युवाओं को पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, राजेश निर्माण, प्रदीप अहीर और राजेश अहीर ने खेल के गुर सिखाएं। प्रहलाद अहीर ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नीमच से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को पैदा करना है। अभिभावकों की उपस्थिति में शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को कलर के रूप में टी-शर्ट और नेकर भेंट की गई । इस अवसर पर रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह वर्मा, धर्मेंद्र साहू, धर्मेंद्र अहीर, महेंद्र अहीर, रमेश थापा, कालू अहीर, ओम प्रकाश मांडोरिया आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE