नीमच। केन्ट थानान्तर्गत आने वाले ग्राम कनावटी में चार दिन पूर्व 21 जून को हुई हेमलता पति विनोद की संदिग्ध मौत का राज पुलिस खोल सकती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मृतका के पति विनोद नायक को राउंडअप कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर सिलसिले वार कड़ी जोड़कर मामले की तह तक जाने में लगी है।
सूत्रों की सही माने तो मामला चरित्र शंका को लेकर हत्या का हो सकता है। इस मामले में कालू निवासी कनावटी का नाम भी सामने आ रहा है जो कि घटना दिनांक से लापता है। विदित हो कि हेमलता नायक की संदिग्ध मौत को लेकर मृतका के भाई ने अपने जीजा विनोद पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया था कि उस रात उसकी बहन और जीजा कमरे में थे और दोनों के बीच विवाद के बाद उसका जीजा विनोद उसकी बहिन हेमलता की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोटकर हत्या करने के बाद मोबाइल लेकर चला गया और तभी से उसका मोबाइल भी बंद है।
बताते हैं कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या करना भी परिलक्षित हो चुका है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि मृतका का पति अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था और इसी बात को लेकर घटना के 3-4 दिन पूर्व भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। हालांकि मृतका विगत 2 वर्ष से अपने पति से अलग अपने मायके कनावटी में रह रही थी और उसका ड्रायवर पति विनोद उससे मिलने आता रहता था।