BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 12:27 pm
BIG NEWS : नीमच की बघाना थाना पुलिस और टी-20 वर्ल्ड कप का मैच, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो दी इस कॉलोनी में दबिश, प्रकाश, चेतन, चंद्रेश और भरत चढ़े हत्थे, लाखों रूपये का हिसाब व नकदी जब्त, इनका भी कबूला नाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व में संयुक्त रूप से गठित विशेष टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर दिनांक 23.06.24 की रात्रि थाना बघाना क्षेत्र अन्तर्गत द्वारिकापुरी कालोनी स्थित मकान पर दबिश देकर क्रिकेट बुकी प्रकाश अहिर पिता बंशीलाल अहिर निवासी द्वारिकापुरी कालोनी बघाना एवं चेतन पिता सुनिल जायसवाल निवासी द्वारिकापुरी विस्तार कालोनी बघाना को टी-20 वर्ल्ड कप के यूएसए एवं इंग्लैण्ड के मैच पर क्रिकेट का सट्टा लगाते गिरफ्तार किया जाकर 02 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 12 मोबाईल, 31 हजार रूपयें नगदी सहित लगभग 75 लाख का क्रिकेट हिसाब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त प्रकरण में 02 मुख्य आरोपियों सहित 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर 16 अन्य आरोपी नामजद किये गये है।

दिनांक 23.06.24 की रात्रि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि द्वारिकापुरी कालोनी स्थित मकान पर क्रिकेट बुकी प्रकाश अहिर द्वारिकापुरी कालोनी बघाना अपने साथी एवं चेतन जायसवाल के साथ अपने घर में बैठकर लेपटॉप एवं मोबाईल पर टी-20 वर्ल्ड कप के मैच पर क्रिकेट सट्टा कर रहा है। मूखबीर सूचना पर से निरीक्षक विजय सगरिया के नेतृत्व में बनाई गई संयुक्त विशेष टीम द्वारा द्वारिकापुरी कालोनी बघाना स्थित प्रकाश अहिर पिता बंशीलाल अहिर के मकान पर दबिश देते टी-20 वर्ल्ड कप के यूएसए एवं इंग्लैण्ड के मैच पर क्रिकेट का सट्टा लगाते क्रिकेट बुकी प्रकाश अहिर पिता बंशीलाल अहिर निवासी द्वारिकापुरी कालोनी बघाना एवं चेतन पिता सुनिल जायसवाल निवासी द्वारिकापुरी विस्तार कालोनी बघाना को गिरफ्तार किया जाकर क्रिकेट सट्टे से संबंधित ईलेक्ट्रानिक उपकरण 02 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 12 मोबाईल, 31000/- रूपयें नगदी एवं अन्य सट्टा उपकरण सहित लगभग 75 लाख रूपयें का क्रिकेट का हिसाब जप्त किया गया। क्रिकेट बुकी प्रकाश अहिर एवं चेतन जायसवाल से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा कमीशन बेस पर अपने अन्य साथियों के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा करना बताया गया। उक्त प्रकरण में 02 अन्य आरोपियों चन्द्रेश शर्मा निवासी अमर कालोनी बघाना एवं भरत निवासी धनेरिया रोड़ गायत्री मंदिर के सामने बघाना को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में 16 अन्य आरोपी नामजद किये गये है। पुलिस थाना बघाना पर अपराध क्रमांक 194/24 धारा 3/4, 4-क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
- प्रकाश अहिर पिता बंशीलाल अहिर निवासी द्वारिकापुरी कालोनी बघाना
- चेतन पिता सुनिल जायसवाल निवासी द्वारिकापुरी विस्तार कालोनी बघाना
- चन्द्रेश शर्मा पिता जे.पी. शर्मा निवासी अमर कालोनी बघाना
- भरत पिता मांगीलाल निवासी धनेरिया रोड़ गायत्री मंदिर के सामने बघाना

जप्त मश्रुका-
01 लेपटॉप (लेनेवो कंपनी), 01 लेपटॉप (एचपी कंपनी), 01 एलईडी टीवी, 04 की-पेड़ मोबाईल, 08 एन्ड्राईड मोबाईल, सेट टॉप बाक्स मय रिमोट, केलक्यूलेटर आदि सट्टा उपकरण, 31,000/- रूपयें नगदी एवं 75 लाख का क्रिकेट सट्टा हिसाब।

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सगरिया, उनि शंभुसिंह चुण्डावत, सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, आर. हितेश बोरिवाल, आर. अनिल पाटीदार, म.आर. शिवांगी की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE