BREAKING NEWS
KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कनावटी और पत्नी पर शक, जब बंद कमरे में पति ने किया ये काम तो इलाके में फैली सनसनी, घटना की भनक लगते ही साले ने जीजा पर लगाया गंभीर आरोप, फिर खाकी की जांच में सामने आया सच, अब सलाखों के पीछे रहेगा विनोद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के समीपस्थ ग्राम कनावटी में 21-22 जून की दरमियानी रात हुई महिला के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पति विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी ने आज कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता का आयोजन कर इस कत्ल की गुत्थी का पर्दाफाश किया है। 

चरित्र शंका में उतारा था मौत के घाट-
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि आरोपी विनोद नायक ने पूछताछ में कबूला कि उसने चरित्र शंका और आए दिन के लड़ाई झगड़े व विवाद को लेकर पत्नी हेमलता की हत्या की है। आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारने का जुर्म कबूल किया है। 

रात 11 बजे दबाया गला, फिर हुआ फरार-
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सीएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना 21 जून की रात की है। आरोपी के अनुसार उसने रात 11 बजे पत्नी हेमलता का मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाकर मौत के घाट उतारा। उसके बाद विनोद रात के अंधेरे में ही करीब 1.30 बजे मौके से भाग निकला। सुबह हेमलता के भाई मिथुन ने देखा कि उसकी बहन हेमलता के मुंह से झाग निकल रहा था। शरीर कड़क हो रहा है, और सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

24 घंटे में हत्थे चढ़ा आरोपी पति-
सीएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराध पंजीयबद्ध कर मामला जांच में लिया। तमाम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम भी बुलाई गई थी। घटना में आरोपी के खिलाफ धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

पुलिस कार्रवाई में यह शामिल-
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, शिशुपाल सिंह,लक्ष्मण सिंह राठौड़, श्यामलाल नागलोथ, शिवपाल चंद्रावत, प्रदीप शिंदे, सुरेश बोराणा, आजाद सिंह, लखन प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार,राकेश, वीरेंद्र व देवेंद्र की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE