BREAKING NEWS
KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलोन और खेत का विवाद, जब ट्रैक्टर भरकर आए लोगों ने चलाए हथियार तो मच गई अफरा-तफरी, गणपत व पुष्कर को आई गंभीर चोट, घायल अवस्था में अस्पताल के लिए दौड़े परिजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सिटी थाना अंतर्गत गांव पिपलोन में खेत के विवाद को लेकर ट्रैक्टर में भरकर आए लोगों ने लाठी और हथियारों से हमला कर तीन व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में लाया गया है। घायल कालूराम पिता सत्यनारायण तेली, पुष्कर पिता गणपत लाल और गणपत पिता मांगीलाल तीनों पिपलोन के रहने वाले हैं। 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कालूराम पुष्कर और गणपत अपने खेत पर किसी काम से गए हुए थे। तभी वहां पर ट्रैक्टर में सवार होकर गंगाराम, कंवरलाल, गोपाल उनकी पत्नियों व बच्चे आदि पहुंचे और वहां मौजूद कालूराम, पुष्कर और गणपत पर हमला कर दिया। इनके साथ जमकर लाठी, डंडे और हथियारों से मारपीट की। घायलों के परिवार की महिलाओं ने बताया कि हमारे आदमियों को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। गणपत के दोनों पैरों में और पुष्कर की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। पुलिस को घटना की सूचना कर दी गई है। पूरा विवाद खेती की जमीन को लेकर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE