BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 10:50 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का कपासन थाना क्षेत्र और शातिर बदमाश, जब दिया इस घटना को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नीमच जिले का शाहरूख व परवेज चढ़े हत्थे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक माह पूर्व कपासन थाना क्षेत्र के छापरी गांव से एक मारुति वेन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कपासन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चोरी व नकबजनी की कई वारदातों में लिप्त पाए गए हैं। एक शातिर बदमाश मोहसीन उर्फ टिन्चा चोरी, नकबजनी एंव एन.डी.पी.एस. के एक दर्जन से अधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक माह पूर्व कपासन थाना क्षेत्र के छापरी गांव से पप्पुलाल पुत्र उदयराम जटिया की घर के बाहर खड़ी मारुति वेन गाड़ी को कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने का प्रकरण कपासन थाने पर दर्ज कर अनुसंधान हैड कानि. लालाराम के जिम्मे किया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर वाहन बरामदगी के निर्देश दिए गए।

एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पु.नि.  के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रकरण में टीम द्वारा घटना स्थल एवं प्रार्थी की वैन गाडी चोरी कर निकलने वाले रास्ते मे लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं आसुचना संकलन एवं मुखबीर तंत्र मामुर कर संदिग्द्धों की तलाश कर मनोवैज्ञानिक तरीके से एवं तकनीकी सहायता से अनुसंधान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया। आरोपियों द्वारा दिन में रैकी कर रात के समय बाहर खड़े वाहनों को मास्टर चाबी से चालु कर चोरी कर ले जाने की जानकारी सामने आई हैं।

गिरफ्तार आरोपी-
- आसिफ खान पुत्र ऐजाज खान उम्र 23 साल निवासी वार्ड न. 13 नगर पालिका के पीछे रतनगढ थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) हाल मोर मगरी चितौडगढ थाना कोतवाली चितौडगढ जिला चितौडगढ।
-  शाहरूख खान पुत्र शरीफ खान उम्र 25 साल निवासी नई आबादी वार्ड न. 13 नगर पालिका के पीछे रतनगढ थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)।
- परवेज पुत्र अब्दुल मजिद उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 01 रतनगढ थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.)।
- मोहसीन उर्फ टिन्चा पुत्र कादीर मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी पुरानी आबादी किला रोड माण्डलगढ थाना माण्डलगढ जिला भीलवाडा।

गठित टीम-
रतन सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन, लालाराम हैड कानि.,  वेदप्रकाश कानि. एंव लोकेन्द्र कानि.
विशेष योगदान- 
लालाराम हैड कानि. व वेदप्रकाश कानि. के द्वारा आसुचना का संकलन कर प्रकरण का खुलासा करने में अहम योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE