BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 11:18 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने खोले काले कट्टे तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मप्र शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा एक तस्कर से 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व घटना मंे प्रयुक्त मोटर साईकिल को जप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.06.24 को थाना दलौदा द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महु नीमच हाईवे रोड तहसील कार्यालय के थोडा आगे भावगढ फंटा तरफ तिरुपती बालाजी चाय की गुमटी के पास दबीश देते आरोपी सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर का भागने लगा जिसको हिकमत अमली से पकडा व मुखबिर सुचना की पुष्टी होने पर  एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए  सुरेशदास के कब्जे वाली प्लेटीना मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 14 एमक्यु 8297 पर बंधे दो काले रंग के प्लास्टीक के कट्टो को मोटर साईकिल से निचे उतारकर तलाशी लेते कट्टो मे कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला   जिसे विधिवत  जप्त किया जाकर आरोपी सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा को गिरप्तार किया गया। व बाद मौके कार्यवाही के पश्चात थाना दलौदा पर उपरोक्त आरोपी  के विरुद्ध अप.क्र. 319/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्द किया गया। आरोपी सुरेशदास से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी-
- सुरेशदास पिता मनोहरदास बैरागी उम्र 42 साल निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 
  
जप्तशुदा माल-
- अवैध मादक पदार्थ 42 किलोग्राम डोडाचुरा किमती करीब 210000/- रुपये
- घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक डच् 14 डफ 8297 किमती 40000/- रुपये

सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिंह चौधरी व उनकी टीम   का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE