BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2024, 7:46 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बस्सी थाना पुलिस और आभूषणों की दुकान, जब खरीदारी के लिए पहुंचे महिला-पुरूष, फिर जैसे ही हुई ये घटना तो एक्शन में आई खाकी, आरोपी चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बस्सी कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण खरीदने आये एक पुरूष व एक महिला द्वारा आभूषण देखने के दौरान एक सोने की अंगूठी चोरी करने के मामले का बस्सी थाना पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की अंगूठी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि गत मंगलवार को बस्सी निवासी बनवारी लाल पुत्र रतनलाल आगाल ने बस्सी थाने पर दी गई एक रिपोर्ट में बताया कि 19 जून को दोपहर में एक पुरुष, एक महिला व एक छोटा बच्चा ग्राहक बनकर उसकी दुकान आरएन ज्वेलर्स बस्सी पर आये। उन्होंने सोना व चान्दी के आइटम देखे उसमें से चांदी के कड़े व अंगूठी उन्होंने खरीदी और चले गए। उसके बाद शाम को दुकानदार ने स्टॉक का मिलान किया तो एक सोने की अंगूठी वजनी चार से पांच ग्राम की जिस पर हॉलमार्क 91.6 लिखा हुआ था वो नहीं मिली, वो अंगूठी भी उन्होंने देखी थी। उसने दुकान पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देखा तो वह व्यक्ति अंगूठी लेते हुए नजर आ रहा है। उस दिन जो सामान लिया उस पर बिल में सुरेश गायरी गायरिवास का लिखा हुआ था। इसके आधार पर उसने गायरिवास में जाकर मालूम किया तो इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं था और जो मोबाइल नंबर लिखवाया था उसे पर संपर्क किया तो वह भी बंद पाया गया। 

रिपोर्ट पर थाना बस्सी पर प्रकरण दर्ज कर वांछित आरोपियो की तलाश व धडपकड के तहत एएसपी परबतसिह के निर्देशन एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे एसएचओ जयेश पाटीदार उनि थाना बस्सी द्वारा गठीत टीम एएसआई लालचन्द व जाप्ता कानि अनिल व नारायणलाल द्वारा सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर आरोपी चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा निवासी 34 वर्षीय सावरलाल पुत्र उदयलाल बावरी को गिरफतार कर उसके कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद की गई। आरोपी सावरलाल को गुरुवार को न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE