BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 11:18 am
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस और एनडीपीएस का मामला, जब फरार हुआ मंदसौर जिले का ईनामी बदमाश प्रेमनारायण तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही पहुंचा सांवलिया जी तो चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा थाने के 1 किलो 940 ग्राम अफिम जब्ती के मामले मे 03 साल से फरार एमपी निवासी पांच हजार रुपये का ईनामी आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंडफिया में सांवलिया जी दर्शन के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि तीन साल पहले थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा ने नाकाबंदी के दौरान एक स्वीप्ट कार से 1 किलो 940 ग्राम अफिम जब्त कर मौके से हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया था। इसी प्रकरण मे वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुठी थाना नाहरगढ निवासी प्रेमनारायण पुत्र फकीर चन्द तेली फरार था। जिसकी तलाश कर गिरफतार करने के लिए पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

 

आरोपी प्रेमनारायण की गिरफतारी हेतु एएसपी चित्तौडगढ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. विनोद, कानि. रणजीत, देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश व जगदीश की टीम का गठन किया गया। एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि प्रेमनारायण  सावंरिया जी के दर्शन करने मण्डफिया जा रहा है। जिस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता मण्डफिया पहुचा जहां दर्शन करने के बाद वापिस मंदसौर के लिये लौटते प्रेमनारायण पुत्र फकीर चन्द तेली को डिटेन कर गिरफतार किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE