BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2024, 11:40 am
BIG NEWS : राजस्थान में सीबीआई का बड़ा एक्शन, मेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों को किया गिरफ्तार, नीट परीक्षा घोटाले का मामला, झालावाड़ से जुड़े तार, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। देश भर में नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. इस संबंध में अब इसके तार झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैं. जहां जांच एजेंसियों ने डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप में 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है.
नीट परीक्षा पेपर लीक के तार अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ गए हैं. सीबीआई (सीबीआई) की टीम ने इस कॉलेज के 10 छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 8 को जमानत मिल चुकी है, जबकि 2 छात्र अभी भी पुलिस की कस्टडी में हैं. इन छात्रों पर 15-15 लाख रुपये लेकर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने का आरोप है. इसमें छात्रों के साथ कुछ छात्राएं भी शामिल हैं.

कॉलेज प्रशासन ने मामला छिपाया
झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर लंबे समय तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ., सुभाष चंद्र जैन से जब इस मामले पूछा गया तो वह लगातार मामले को टालते रहे. मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों द्वारा मामले को छुपाया जाना भी अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. 

झालावाड़ मेडिकल कॉलेज
वहीं लोकल पुलिस से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो वे सीबीआई द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में उन्हें जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं. हालांकि कॉलेज के डीन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया है कि बीते दिनों दिल्ली और मुंबई से टीमें आई थीं जो कॉलेज में पढ़ने वाले 10 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार करके ले गई थीं.

नीट मामले में हुई कई गिरफ्तारियां
बताते चलें कि नीट यूजी परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में देशभर में कई जगह पर मुकदमे दर्ज हुए हैं. जिन पर अलग-अलग राज्यों की पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. इसके बाद लगातार पूरे देश में अलग-अलग जगह पर कार्रवाई हो रही है. नीट परीक्षा घोटाले में अब तक दर्जनों गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अब इसके तार झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से भी जुड़ चुके हैं. आपको बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान के अन्य मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकोज के इस तरह से डमी कैंडिडेट के रूप में नीट परीक्षा देने के मामले सामने आते रहे हैं.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE