BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2024, 10:49 am
BIG NEWS : राजस्थान की बस्सी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा पिकअप वाहन, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली कट्टों की तलाशी, करोड़ों रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ जब्त, एस्कॉर्ट करता बाइक सवार भी चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को बस्सी थाना क्षेत्र के मायरा घाटा में नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप में 49 कट्टों मे भरा 987 किलो 600 ग्राम अफिम डोडाचुरा जब्त किया हैं। पीकअप की एस्कोर्टिंग करते एक बाईक चालक को गिरफ्तार कर बाईक भी जब्त की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम मे एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिह के निर्देशन व डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बस्सी जयेश पाटीदार उ.नि.  मय जाप्ता हैडकानि. विक्रम सिह, कानि. अनिल, नारायण लाल, रामनिवास द्वारा शनिवार को बस्सी कस्बा में गश्त करते हुए मायरा घाटा पहुच नाकाबंन्दी की जा रही थी।  इसी दौराने मायरा घाटा की तरफ से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी, जो वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को नाकाबन्दी करता हुआ देखकर फोन से बात करता हुवा नजर आने से उसको पास आने पर मन एसएचओ मय जाप्ता ने बावर्दी टॉर्च की लाईट का ईशारा कर रूकवाया। उक्त मोटरसाईकिल चालक से इतनी रात को निकलने का कारण पुछा तो घबराकर व हडबडा कर बताया कि गांगा जी का खेडा निवासी हेमजी जाट ने उनकी पीकअप की एस्कोर्ट कर लाने के लिए भेजा, जिसको वह एस्कोर्ट कर लेकर आ रहा था जो उसके पीछे पीछे आ रही है। 

इसी दौरान मायरा घाटा की तरफ से एक पिकअप आती नजर आई, जिसका चालक घुमाव पर घुमते ही थानाधिकारी व पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करता हुआ एवं मोटरसाईकिल चालक को रूकवाया हुआ देखकर नाकाबन्दी स्थल से कुछ दुरी पहले पिकअप को घुमाव पर ही छोडकर पीकअप से निकल कर सामने की ओर जंगल में भाग गया। डोडाचूरा से भरी पीकअप को डिटेन कर थाने पर लाकर पिकअप से डोडा चुरा उतारकर तौल किया तो 49 कटटो मे कुल वजन 987 किलो 600 ग्राम अफिम डोडाचुरा पाया गया। कार्यवाही में एस्कोर्ट कर रहे बाईक सवार आरोपी धाकड मौहल्ला सेती थाना सदर चितौडगढ निवासी राहुल पुत्र नानालाल धाकड को गिरफ्तार कर अवैध डोडाचूरा, पीकअप व मोटर साईकिल को जब्त किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में बस्सी थाने के कानि. नारायण लाल व अनिल कुमार की विशेष भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE