BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2024, 6:29 pm
BIG NEWS : आरजे पासिंग ट्रक और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब मुखबिर ने दी सूचना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर रोका वाहन और ली तलाशी, डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन संतोष कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निलेश्वरी डाबर तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बी.एस. गोरे के नेतृत्व में पुलिस थाना रतनगढ़ द्वारा ट्रक में खाद के कट्टों के मध्य छुपाकर भारी मात्रा में परिवहन किया जा रहा 02 करोड़ रूपयें किमती 20 क्विंटल अवैध डोडाचुरा जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 30.06.2024 को थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक नम्बर आरजे 27 जीबी 2036 का ड्रायवर दिनेश पिता जयराम धाकड निवासी जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) का उसके कब्जे वाली उपरोक्त ट्रक में जावदा निमडी तरफ से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर रतनगढ, सिंगोली होता हुआ राजस्थान तरफ जाने वाला है, यदि समय पर घेराबन्दी की जावे तो सफलता मिल सकती है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नारदा नीम का खेडा के बीच स्थित पुलिया पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी दिनेश पिता जेराम उर्फ जयराम धाकड उम्र 32 साल निवासी जावदा निमडी पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे वाली ट्रक नम्बर आरजे 27 जीबी 2036 में 150 यूरिया खाद के कट्टों के नीचे छीपाकर ले जाये जा रहे 100 कट्टों में भरा कुल 20 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 02 करोड रुपये को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी चालक के कब्जे से जप्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया लिया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मश्रुका - 
- 20 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 02 करोड रुपयें 
- 150 यूरिया खाद के कट्टे कीमति 40 हजार रुपयें 
- एक टाटा कम्पनी की 12 चक्का ट्रक नम्बर आरजे 27 जीबी 2036 कीमति 25 लाख रुपयें, कुल जप्त मश्रुका कीमति 2,25,40,000 रुपयें

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE