BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2024, 7:47 pm
BIG NEWS : राजस्थान की साडास थाना पुलिस और हुंडई कार, जैसे ही तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, जब अधिकारी ने पूछताछ कर ली वाहन की तलाशी, प्लॉस्टिक की थैली खोलते ही उड़े होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कार से 765 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार की डिग्गी में रखी स्टेपनी पर अफीम छिपा रखी थी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड जिले के थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रामेश्वर प्रसाद के सुपरविजन में सोमवार को एसएचओ साडास कैलाशचन्द उ.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. राधेश्याम,  कानि. अनिल कुमार, प्रदीप व विकास द्वारा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौराने एक संदिग्ध हुंडई कार को रुकवाया जिसमे दो लोग सवार थे। पुलिस को देख वो लोग हकबका रहे थे। कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में कार के कवर के नीचे स्टेपनी पर एक पारदर्शी सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली में 765 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अफीम व कार को जब्त कर आरोपी महेसरा थाना पारसोली निवासी 24 वर्षीय कैलाश चन्द्र हजूरी पुत्र शंकर सिंह रावणा राजपूत व तोरनिया थाना पारसोली निवासी 19 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र पृथ्वीराज तेली को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE