BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2024, 6:23 pm
BIG NEWS : नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क और मारपीट की घटना, जब आरोपियों ने मचाया उत्पात तो एक्शन में आई खाकी, मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में 6 जून को हुई मारपीट व धमाल करने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम के सहयोग से एक और वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अब तक 21 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 6 जून को चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए हुए झगड़े व जेसीबी से की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया था। जिसमे वांछित अपराधियों की तलाश कर लगातार प्रयास किये जाकर गिरफ्तारी की जा रही हैं। 
इसी क्रम में एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के निर्देशन में गंगरार थाना पुलिस द्वारा डीएसटी के सहयोग से वाटर पार्क में जेसीबी से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी सोनियाना थाना गंगरार निवासी 28 वर्षीय राधाकृष्ण पुत्र छगनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में शेष वांछित आरोपियों के रेवेन्यू रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उनकी जमीन, संपत्ति व वाहन के दस्तावेज एकत्रित किये जाकर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों की तलाश व धरपकड़ के लिए डीएसटी व थाना पुलिस द्वारा भीलवाड़ा जिले में व गंगरार में लगातार केम्प कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE