भवानीमंडी। थाना क्षेत्र के कुंडीखेड़ा गांव के एक व्यक्ति की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुंडीखेड़ा गाँव निवासी मदन सिंह (40) पुत्र चेन सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 से शाम 4 बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसकी वजह से उसकी तबियत खराब हो गई। जिसे परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मदन सिंह ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां आज शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपूर्द किया। पुलिस ने बताया कि फिलाल परिजनों के बताए अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।