BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 11:22 am
BIG NEWS : नीमच जिले की सरवानिया महाराज थाना पुलिस और बोलेरो पिकअप वाहन, जब पहुंचा मेलानखेड़ा रोड तो तिराहे पर मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, क्विंटलों से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 43 जी 4451 से परिवहन किया जा रहा 02 क्विंटल 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 4.7.2024 को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सरवानिया मेलानखेडा रोड पंचमुखी बालाजी मंदिर आंकली तिराह पर नाकाबन्दी कर सफेद रंग की बोलेरो पिकअप एमपी 43 जी 4451 से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा प्लास्टिक के काले रंग 08 कट्टे व सफेद रंग के 03 कट्टे कुल 11 कढ़टो में भरा वजनी 02 क्विंटल 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका आरोपी गोरीशंकर उर्फ रोशन पिला कचरूलाल कुशवाह उम्र 30 साल निवासी चपलाना थाना मनासा जिला नीमच के कब्जे वाली बोलेरो पिकअप से जप्त कर गिरफतार कर पुछताछ करते आरोपी द्वारा उक्त डोडाचुरा मनासा क्षेत्र से लाना बताया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

जप्त मश्रुका-
- 02 क्विंटल 05 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा छिलका एवं एक बोलेरो पिकअप
- एमपी 43 जी 4451 किमती 18 लाख रूपये 

उक्त कार्य में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE