गरोठ। क्षेत्र स्थित गांव बलौदा में गरोठ डिवीजन अंतर्गत आने वाले चंदवासा वितरण केन्द्र में गांव बलौदा में विद्युत विभाग कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने गरोठ थाने का घेराव किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी मीटर रीडर भरत मालवीय पिता अंशराज गांव बलौदा जाती बलाई, राजस्व वसूली करने के लिए उपभोक्ता राजेंद्र सिंह पिता देवी सिंह के निवास पर गए थे। तभी राजेंद्र सिंह ने कर्मचारी के साथ गाली गलोच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा और गरोठ डिवीजन के कर्मचारियों ने गरोठ थाने का घेराव कर दिया।
घटना से आहत कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द हिरासत में लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।