मंदसौर। जिले की थाना नई आबादी पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीमच नारकोटिक्स विंग में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले फरार था जिसे गिरफ्तार गया है।

नई आबादी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अनुराग सुजानिया ने जिले में अपराधियों पर ठोस कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। इसके चलते पुलिस नई आबादी टीआई वरुण तिवारी को टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी के मामले में फरार 10 हजार के इनामी बदमाश उदयसिंह पिता ढोकलसिंह निवासी रिछा गुर्जर थाना रिंगनोद जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग नीमच में प्रकरण दर्ज है। आरोपी फरार था जिसे मंदसौर नई आबादी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।