BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 10:53 am
BIG REPORT : मल्हारगढ़ नगर के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा भोपाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर उठाई ये मांग, विकास को लेकर भी की चर्चा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मल्हारगढ़। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा मंदसौर जिले के महामंत्री राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मल्हारगढ़ नगर का एक भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचा। वहां पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास पर पहुंचे। वहां पर उनका गुलदस्ते से स्वागत किया एवं नगर मल्हारगढ़ के विकास के संबंध में चर्चा की जो सार्थक रही और देवड़ा ने आश्वासन दिया कि मल्हारगढ़ नगर और पूरे विधानसभा क्षेत्र में अरबो रुपए के विकास के कार्य हुए हैं। हम बाकी बचे हुए विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे सभी कार्य पूर्ण करेंगे। 

इस अवसर पर नगर परिषद मल्हारगढ़ के उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक खींची मल्हारगढ़ नगर भाजपा अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर योगेश कछावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वर्धमान जैन मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री कृष्णकांत सेन मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल मराठा उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE