BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2024, 11:02 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम खेताखेड़ा और अज्ञात बदमाश, जब घर में घुसकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम खेताखेडा में तीन घरों में हुई चोरी के मामले में थाना सीतामऊ चौकी साताखेड़ी ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुंडला डेरे के निवासी चोर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों के संबंध में आपरेशन के तहत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा विगत दिवस में ग्राम खेताखेडा में हुई बड़ी चोरी को ट्रेस करते चोरी के आरोपी सूरज पिता तूफ़ान कंजर निवासी मुंडला डेरा जिला झालावाड को गिरफ्तार कर चोरी में गया मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04.07.24 को फरियादी मुकेश पिता मोहनलाल बलाई ने थाना उपस्थित होकर अपनी किराना दुकान से सामान तथा नगदी तथा पास ही दो अन्य मकानों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना सीतामऊ पर रिपोर्ट पर थाना सीतामऊ अपराध क्रमांक 380/24 धारा 331(4),305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना में दौरान सम्पति संबधी आरोपियों के निवासी स्थान पर दबिश तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर ग्राम मुंडला  डेरे के निवासी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देना पाया जिस पर आरोपी सूरज पिता तूफ़ान कंजर निवासी मुंडला डेरा जिला झालावाड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी सुरज कंजर के अन्य साथियों की तलाश जारी होकर विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी- 
आरोपी सूरज पिता तूफ़ान कंजर निवासी मुंडला डेरा जिला झालावाड़

सराहनीय कार्य- 
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मोहन मालवीय थाना प्रभारी सीतामऊ ,निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी सुवासरा ,उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी तथा पुलिस टीम सीतामऊ का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE