शामगढ़। दाल मिल कॉलोनी शामगढ़ से डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे रहने वाले मेलखेड़ा निवासी हितेश कुमार धनोतिया के यहां से यह सरिया चोरी हुआ है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद फरियादी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छोटी-मोटी चीज की चोरी होती है, परंतु सरिए जैसी बड़ी चीज को इतनी सघन बस्ती में से ले जाना चोरों के लिए संभव नहीं है, फिर भी चोरों ने ये दुस्साहस किया तो यह निश्चित रूप से जांच का विषय है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की जल्द से जल्द नगर को आवश्यकता है।