पिपलियामंडी। नगर में नाबालिग बच्चों की आपस में लड़ाई ने विकराल रूप ले लिया। एक की बेल्ट से पिटाई की तो दूसरे को बिजली के खम्भे से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वालों आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाकर शोशल मिडिया पर भी वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
