BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 12:14 pm
BIG NEWS : पति ने बनाया पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो, फिर किया ये घिनौना काम तो उड़ गए सबके होश, महिला पहुंची थाने और खाकी को सुनाई दास्तां तो...., सास-ससुर और ननंद पर भी दर्ज किया केस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। पत्नी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार की डिमांड कर रहे हैं। मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

राऊ पुलिस के मुताबिक पूनम ने बताया कि उसकी शादी किशन गंज इलाके में रहने वाले लखन पटेल से 21 मई 2023 को हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थितियां ठीक नहीं थी। इसके चलते दोनों परिवारों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने का फैसला लिया।

शादी के एक माह बाद ही पति ने प्रताड़ित करने के साथ चरित्र पर शंका करना शुरू कर दिया। हमारे आंतरिक पलों के वीडियो भी बना लिए। पूनम ने इसे बर्दाश्त किया तो लखन ने मारपीट शुरू कर दी। तब उसने सास भूरी बाई और ससुर सत्यनारायण पटेल को पूरी बात बताई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। ननंद वंदना भी पति को मेरे खिलाफ भड़काने लगी। सास-ससुर कहते कि घर से दहेज में कुछ नहीं दिया। शादी भी सस्ते में निपटा दी।

एक दिन सभी ने कहा कि तेरे पिताजी ने दहेज में कुछ नहीं दिया इसलिए उनसे शगुन में कार मांग ले। पूनम ने अपने पिताजी से यह बात की तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए सम्मेलन में शादी की थी। पिताजी की बात मानकर थोड़े दिन तो ससुराल वाले ठीक रहे। फिर 15 फरवरी 2024 को पति लखन ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद पिता के पास रहने आ गई। इसके बाद लखन 21 मई को घर आया और पिताजी से बात की।

मुझे अकेले कमरे में ले जाकर कहा कि तेरे वीडियो वायरल कर दूंगा, समाज में मुंह नहीं दिखा पाएगी। इसलिए पिताजी से बोल कर कार देने का बोल दे। पूनम ने पुलिस से कहा कि जब मैंने यह बात अपने पिता और परिवार को बताई। इसके बाद सभी ने पूरे मामले की शिकायत करने का फैसला किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE