BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 3:15 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की खाकी और गोवंश तस्करी का आरोपी, जब जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश तो बदली अपराधी की जेल, अब इन सलाखों के पीछे रहेगा रहीम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। अंतर्राज्यीय गोवंश तस्कर पर मंदसौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही, रहीम पिता शब्बीर डंडु उम्र 42 वर्ष निवासी नई आबादी बोतलगंज के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही संपादित की गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र शासन द्वारा गोवंश तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रसारित किये गये है। उक्त निर्देशों की अनुपालना के क्रम में अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिला मंदसौर में निवासरत गोवंश तस्करी में संलिप्त आरोपियों को सूचीबद्ध कर उनके अपराधिक मामलों को अद्यतन कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त कार्यवाही का जिला स्तरीय पर्यवेक्षण गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा किया जा रहा है।

गोवंश तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के मार्गदर्शन में उनि नितिन कुमावत इंचार्ज थाना प्रभारी पिपलियामंडी द्वारा आदतन गोवंश तस्कर रहीम पिता शब्बीर डंडु उम्र 42 वर्ष निवासी नई आबादी बोतलगंज के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 के तहत कार्यवाही कर प्रतिवेदन जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर के माध्यम से दिलीप यादव जिला दण्डाधिकारी मंदसौर को प्रेषित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 के तहत निरोधात्मक आदेश पारित किया गया है। उक्त निरोधात्मक आदेश के पालन में जिला जेल मंदसौर में निरूद्ध आरोपी रहीम पिता शब्बीर डंडु को जिला जेल मंदसौर से केन्द्रीय जेल इंदौर दाखिल किया गया है।

नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के मार्गदर्शन में सूचीबद्ध गोवंश तस्करी में संलिप्त अपराधियों के अपराधिक रिकार्ड को अद्यतन किया जा रहा है। रहीम पिता शब्बीर डंडु पर कुल 24 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें से 14 अपराध गोवंश तस्करी से संबंधित है, जिसमें मंदसौर एवं म0प्र0 के जिला नीमच, बडवानी, बुरहानपुर एवं राजस्थान के जिला चित्तौडगढ, टोंक, झालावाड एवं उ0प्र0 के हापुड जिले में गोवंश तस्करी के अपराध है।

सराहनीय भूमिका - उनि नितिन कुमावत, उनि (एम) चन्द्रशेखर बैरागी पु0अ0 कार्या. मंदसौर, सउनि मोहनलाल वर्मा, सउनि शिवकुमार यादव, आर0 पवन पाटीदार, थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE