BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 6:12 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, हत्थे चढ़ा कैलाश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम की सक्रियता से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते तस्कर रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 976 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 02 करोड़ रुपये की जप्त की गई। तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक एमपी 14 एनएफ 1479 कीमती 50,000/- रुपये जप्त की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र कुमार सौलंकी के मार्गदर्शन में उनि नितीन कुमावत इंचार्ज थाना प्रभारी व उनि रितेश नागर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी के कुशल नेतृत्व में पुलिस चौकी पिपलियामंडी की पुलिस टीम द्वारा पौवल्ली फंटा कनघट्टी रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल के चालक कैलाशचन्द्र पिता कन्हैयालाल लोधा उम्र 40 साल निवासी लसुड़ावन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर के कब्जे से दो पैकेटों में रखी कुल 976 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जप्त किया जाकर थाना पिपलियामंडी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/2024 धारा 8/21 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी से जप्तशुदा स्टैंक के स्रोत के संबंध में पुछताछ करते उसके द्वारा जासिन निवासी जावरा के द्वारा स्मैक मंगवायी जाना बताया है, जिसकी तलाश जारी है।

गिर. आरोपीः-
कैलाशचन्द्र पिता कन्हैयालाल लोधा उम्र 40 साल निवासी लसुडावन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर

फरार आरोपी- जासिन निवासी जावरा जिला रतलाम (म.प्र.)

जप्त मश्रुका - कुल 976 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक किमती 02 करोड़ रुपये तथा मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक MP14NF1479 कीमती 50,000/- रुपये

पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में उनि नितीन कुमावत, इंचार्ज थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि रितेश नागर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, कार्य सउनि धर्मवीर सिंह यादव, कार्य प्रआर राजवीर सिंह यादव, कार्य प्रआर भुपेन्द्र सिंह, आर शांतिलाल गुर्जर, आर वाजिद खान, आर अविनाश जैन, आर चालक सुन्दर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE