BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 8:20 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की खाकी और लूट, अपहरण व जानलेवा हमला करने वाली अंतरराज्यीय गैंग, जब राजस्थान पासिंग ट्रक को अधिकारियों ने रोका और ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये कैबिन के अंदर ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला नरसिंहपुर से लुट, अपहरण एवं पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग को मंदसौर पुलिस थाना वायडी नगर ने किया गिरफ्तार है। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली शराब भी जप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह के अपराधियों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक संदीपसिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में टीम को सफलता मिली है। चोकी मुल्तानपुरा मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की एक ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजे 3759 जिसमे अवैध शराब है जो गुराडिया फंटे  से जाने वाला है जो टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजे 3759 की तलाशी लेते ट्रक के केबिन के अन्दर से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की जहरीली शराब जप्त की तथा आरोपी शमीम पिता मकशुद मेव उम्र 31 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा तथा मुकिम पिता शाहबुद्दीन मेव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ग्वालदा थाना टपोकडा जिला अलवर को गिरफ्तार किया जिनको गिरफ्तार कर थाने लाये मामले मे ट्रक मालिक हासम पिता मकशुद मेव उम्र 40 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा को तकनिकी का उपयोग कर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया । जिनसे सख्ती से पुछताछ की गई तो आरोपीयों ने बताया कि दिनांक 07.07.2024 को नरसिंहपुर जिले के थाना मुंगावनी क्षैत्र मे उक्त आरौपियो के द्वारा एक टायरो से भरा कँटेनर लुटा तथा कँटेनर लुटकर ले जाते समय पुलिस के द्वारा रोकने पर थाना सुआतला क्षैत्र मे पुलिस वैन को जान से मारने की नियत से बार बार टक्कर मारी थे जिसमे पुलिस स्टाफ सुआतला घायल हुए थे । गिरफ्तारशुदा आरोपी अंतर्राज्यीय मेवाती गैंग से है, जो हाईवे पर सुनसान रास्तो पर ट्रक को लुटते है तथा माल सहित फरार हो जाते हैं । मेवाती गैंग के आरोपियो से पुछताछ जारी है ।  

जप्त शुदा मश्रुका- 
- हाथ भट्टी की जहरीली शराब 60 लीटर किमती 6000 /- रुपये
- एक ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीजे 3759 किमती 20 लाख रुपये।

गिरफ्तारशुदा आरोपी का नामदृ 
- शमीम पिता मकशुद मेव उम्र 31 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा
- मुकिम पिता शाहबुद्दीन मेव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ग्वालदा थाना टपोकडा जिला अलवर                                                  
- हासम पिता मकशुद मेव उम्र 40 वर्ष निवासी अटेरना शमसाबाद थाना नगीना जिला नुंह हरियाणा

पुलिस टीमदृ 
उक्त कार्यवाही में मन्दसौर पुलिस का सराहनीय कार्य रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE