मोरवन। ग्राम मोरवन के नीमच सिंगोली रोड़ किनारे दिग्विजय सिंह नगर में अज्ञात चोरों ने गुमटी को निशाना बनाया। जहा गुमटी के ऊपर का चद्दर हटाकर चोर अंदर घुसे व बीड़ी सिगरेट तान सेन, विमल सहित गल्ले में पड़े 1500 रुपए ले उड़े गुमटी मालिक सुबह रोजाना की तरह गुमटी खोलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए, गुमटी संचालक सागर जायसवाल ने बताया कि मैं रोजाना की तरह सुबह आज भी गुमटी पर पहुंचा जैसे ही मैं घूमती की सटल खोली तो मुझे चोरी का अंदेशा हुआ गुमटी के ऊपर देखा तो एक चद्दर हटा हुआ था और अंदर कुछ सामान बिखरे पड़े थे जैसे ही यह सब देख मैंने ग्रामीणों को एकत्रित किया साथ ही 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी,गुमटी के अंदर रखे सामान में से अज्ञात बदमाश बीड़ी बंडल सिगरेट के पैकेट तान सेन,विमल के पैकेट चॉकलेट के डिब्बे साथ ही गल्ले में रखे 1500 रुपए ले गए है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज देख रही है ताकि अज्ञात चोरों का पता लगाया जा सके।