BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 11:16 am
NEWS : शहर चित्तौड़गढ़ की ये दुकान और अज्ञात बदमाश, जब दिया वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई पुलिस, एक महिला, माल खरीददार सहित तीन आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला ये राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत 23 जून को शहर में सरूपरिया सेल्स कार्पाेरेशन की दुकान में अज्ञात बदमाशों द्वारा रात्री के समय घुसकर करीब चार लाख रुपये कीमत के फिटींग वॉल, मोटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक महिला व माल को खरीदने वाले कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर में अप्सरा टाकिज के सामने स्थित सरूपरिया सेल्स कार्पाेरेशन से 23 जून की रात्रि को अज्ञात बदमाशों द्वारा ब्रास की फिटींग वाल, मोटर व अन्य सामान चोरी करके ले गये। जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रूपये है। मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज किया गया।

शहर चितौड़गढ़ में हुई चोरियो की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे के लिये एएसपी चितौड़गढ परबत सिंह एवं वृताधिकारी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी संजीव स्वामी (पु.नि.) के नेतृत्व में एएसआई देवीलाल, कानि. भूपेन्द्रसिंह, रवि कुमार व महिला कानि. कृष्णा द्वारा शहर चितौड़गढ़ में लगे हुऐ सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपियों मध्यप्रदेश के रतलाम हाल पन्नाधाय बस स्टेण्ड चित्तौडगढ निवासी 21 वर्षीय करण भगौरा पुत्र पुलिया भगोरा व 20 वर्षीय लक्ष्मी पत्नि अनिल मईडा  को डिटेन कर पुछताछ की गई। जिस पर दोनो आरोपियों द्वारा अन्य विधि से संघर्षरत बालको के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर दोनो आरोपी करण भगौरा व लक्ष्मी मईडा को गिरफतार किया जाकर आरोपियों की निशादेही से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौडगढ निवासी मोहम्मद हुसैन कबाडी पुत्र अमीर बक्ष को भी गिरफतार कर प्रकरण में चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपी करण भगौरा का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर शहर में हुई अन्य चोरियो के सम्बन्ध में पुछताछ व अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE