BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 11:18 am
NEWS : पचास-पचास रुपये के ईनामी आरोपी गिरफ्तार, वाटर पार्क व धागा फेक्ट्री में मारपीट, तोड़फोड़ व आगजनी मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में 6 जून को हुई मारपीट, तोड़फोड़ व फायरिंग तथा मनोमय धागा फेक्ट्री में आगजनी के मामले में दर्ज तीनों प्रकरणों में वांछित दो आरोपियों को जिला पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर पचास-पचास रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। घटना के सबसे मुख्य आरोपी रोशन जाट की तलाश जारी है। आरोपी तीनों प्रकरणों सहित जिले के पांच आपराधिक मामलों में लिप्त हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 6 जून को चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित किंग वॉटर पार्क में प्रवेश के लिए हुए झगड़े, जेसीबी से की गई तोड़फोड़ व फायरिंग एवं मनोमय धागा फेक्ट्री में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया था। जिसमे वांछित अपराधियों की तलाश कर लगातार प्रयास किये जाकर गिरफ्तारी की जा रही हैं। 

घटना के मुख्य ईनामी आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। ईसी क्रम में एएसपी सिकाऊ मुकेश सांखला के निर्देशन में डीएसटी द्वारा वाटर पार्क व मनोमय धागा फेक्ट्री में मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी व फायरिंग करने वाले मुख्य दो आरोपी भीलवाड़ा जिले के दाँथल थाना सदर भीलवाड़ा निवासी 22 वर्षीय राहुल चौधरी पुत्र भेरु लाल चौधरी तथा 20 वर्षीय विशाल जाट पुत्र भोपाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पचास-पचास रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी तीनों प्रकरणों सहित जिले के पांच आपराधिक प्रकरणों में लिप्त हैं।

मामले में शेष वांछित आरोपी भीलवाड़ा जिले के हलेड निवासी रोशन लाल पुत्र छोटू जाट की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी द्वारा उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। जिला पुलिस अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी है, अपराधियों के बैंक खातों को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है, प्रत्येक अपराधी के रेवेन्यू रिकॉर्ड उनकी जमीन व संपत्ति पर नजर रखी जा रही हैं, जिन्हें खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE