BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : जिले का नीमच-महू रोड और सफेद रंग की इको कार, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंचा तस्कर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली वाहन की तलाशी..., माजरा देख उड़ गए सबके होश, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्माे के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की मारूति इक्को कार नम्बर एमपी 43 सीबी 3960 कों चलाकर जावरा में जोयो तिराहा से पहले होटल प्रेसिडेंट के पीछे बने बगीचे में लेकर आने वाला है कार में मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ है जो किसी बाहरी व्यक्ति को होटल के बगीचे में देने वाला है। जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान भैंसाना फन्टा नीमच -महुं रोड जावरा पर नाकाबन्दी की गयी । कुछ देर बाद सूचना अनुसार मारूति इक्को कार एमपी 43 सीबी 3960 की आती दिखाई दी जिसको घेराबंदी कर रोका तथा कार चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता बद्रीलाल पाटीदार 28 साल निवासी उपरवाडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम का होना बताया जिसकी कार की तलाशी लेते कुल 60 किलो 550 ग्राम डोडाचुरा कट्टो में भरा होकर कीमती करीबन 1,20,000 का होना पाया गया। जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 406/12.07.24 धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी कमलेश पाटीदार से पुछताछ करते उक्त डोडाचुरा कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 22 साल निवासी उपरवाड़ा थाना पिपलौदा, जिला रतलाम को देने हेतु लेकर लाना बताया जो आरोपी कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार की तलाश कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे आरोपिगणो को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।     

गिरफ्तार आऱोपी- 
-  कमलेश पिता बद्रीलाल पाटीदार 28 साल निवासी उपरवाडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम।
-  कमलेश पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 22 साल निवासी उपरवाड़ा, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम 

जप्त मश्रुका-
डोडाचूरा कुल 60 किलो 550 ग्राम कीमती करीबन 1,20,000,  एक टच स्क्रीन मोबाईल फोन ओपो कम्पनी का, मारुति ईको कार।

सरहानीय भूमिका- 
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम,उनि राकेश मेहरा, उनि. अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल रतलाम,  सउनि प्रदीपसिंह तोमर, प्रआर 52 संजय आंजना, प्रआर 482 महेन्द्रसिंह चोहान एवं आरक्षक 666 विनोद माली, आरक्षक 252 मनोहर एवं आरक्षक 517 दीपराजसिंह, प्र आर 786 विष्णु चंन्द्रावत थाना औद्यौगिक क्षैत्र जावरा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE