नीमच जिले के हर्कियाखाल में हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई की रात 11.30 बजे 5 से 6 लोगों ने एकजुट होकर जमीन विवाद में गोपाल पिता नाथूलाल मेघवाल निवासी कचोली थाना जीरन से मारपीट की थी। इस मारपीट की घटना में गोपाल के सिर में गहरी चोट आई थी, जिसे परिजन उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति के चलते उसे उदयपुर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।