BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 7:36 pm
BIG NEWS ; जायसवाल की पारी जिम्बाब्वे पर पड़ी पारी, जीत की हैट्रिक के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा, पढे़ खबर

Share On:-

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी और मुकाबले को अपने नाम किया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है. उसे 3-1 की बढ़त बना ली है. सीरीज के चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और एक फाइटिंग स्कोर को आसानी से चेज कर दिखाया। 


जिम्बाब्वे को 152 रन पर रोका
स मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमल गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन टीम इस शुरुआत को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकी. जिसके चलते जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बनाए. खलील अहमद भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। 


यशस्वी जायसवाल ने खेली मैच विनिंग पारी
153 रनों के टारगेट के जवाब में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाज का प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए ही इस टारगेट को हासिल कर लिया. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने काफी आक्रमक बल्लेबाजी की और शुभमन गिल ने उनका पूरा साथ दिया. जायसवाल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए. इस पारी में जायसवाल ने 13 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान गिल ने 39 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE