नीमच। शहर की कैंट थाना पुलिस ने एक और मामले में प्रबुद्ध भारद्वाज व राजेश खलिफा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई को फरियादी तन्मय पिता राजेंद्र डूंगरवाल उम्र 28 वर्ष निवासी दशहरा मैदान ने कैंट थाने पहुंचकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महावीर वेयर हाउस कनावटी की जमीन पर उसने प्रिकॉस्ट लगा रखी थी। उस प्रिकॉस्ट को कनक मोगरा नामक व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाते हुए तोड़ दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला जांच में लिया और कनक मोगरा से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने धारा 447, 427, 506 और 34 आईपीएसी के तहत मामला दर्ज किया। सख्ती से पूछताछ करने पर कनक मोगरा ने कबूला कि उसने प्रबुद्ध भारद्वाज और राजेश खलिफा के कहने पर प्रिकॉस्ट को नुकसान पहुंचाया था। इस पर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। फरियादी के अनुसार प्रबुद्ध भारद्वाज कनावटी की इस जमीन को भी हथियाना चाहता है। इसीलिए उसने कनक को भेजकर प्रिकॉस्ट को नुकसान पहुंचाया है।