BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2024, 10:51 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम पीपलखेड़ा और पति-पत्नी का विवाद, जब महिला ने बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग तो क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। रविवार सुबह एक महिला चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। यहां पति से झगड़े के बाद सुबह करीब 6 बजे महिला ने ये कदम उठाया। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि पीपलखेड़ा गांव की सुगना बाई (40) को उसका पति रोड सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। काम से लौटकर उससे मारपीट करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी। पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और यहां कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।

महिला का भाई बोला- चार दिन पहले पुलिस ने जीजा को समझाया था-
महिला के भाई नागजीराम बंजारा ने बताया, जीजा रोडू बंजारा शराब पीकर बहन से मारपीट करता है। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। चार दिन पहले ही जीजा ने बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद डायल 100 को बुलाया था। पुलिस ने समझाइश दी थी। इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया था। शनिवार रात को लौटा और फिर बहन से मारपीट की। बहन ने फोन कर बताया कि जीजा उसे और बच्चों को घर में घुसने नहीं दे रहा है। हम लोग मरने जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE