पिपलिया मंडी। नगर की एक शिक्षिका ठगी की घटना का शिकार हुई है। उक्त महिला के पति ने थाने में आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता पति बसंत शर्मा से ठग ने परिचित का नाम लेकर करीब तीन ट्रांजेक्शन में 40000 रुपए की ठगी की है। 10 मिनट महिला ने पति के आने पर जानकारी दी तो ठगी की घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद महिला के पति ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया और उचित कार्रवाई की मांग की।