कंजार्डा। मनासा थाना अंतर्गत ग्राम कंजार्डा में पुलिस की उदासीनता के कारण चोरों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। इन चोरों के कारण लोगों की रातों की नींद हराम हो रही है। चोरों के भय से रात में ग्रामीण सो भी नही पा रहे हैं। युवा वर्ग रात्रि में गस्त कर रहे हैं। आराम नगर, खेड़ली में लाखो का माल चोर ले गए लेकिन पुलिस चोरी को ट्रेस करने में आज तक नाकामयाब रही। गत दिवस चोरों ने अमरपूरा निवासी रायसिंग बंजारा के घर पर लगभग 15 से 20 लाख के माल पर हाथ साफ किया।
रायसिंग बंजारा की पत्नी कला बाई ने बताया कि घर का पूरा लेन देन का कार्यवही देखती है। कला बाई ने बताया कि रात्रि में घर पर कोई नहीं था में अपनी मां के यहाँ थी मेरा पति दूसरे घर पर सोया था जिसका फायदा चोरों ने उठाया।मेरे घर से तिजोरी में रखे लगभग 8 से 10 लाख रुपए और 5 तोला की सोने की चूड़ियां,2 तोला की सोने की घुमकियां,1 तोले का टीका,15 ग्राम सोने की नथ,10 तोले सोने की रामनमी,1 किलो चांदी का कंदोरा,2 जोड़ी चांदी के पायजेब, 5 ग्राम सोने का मांदलिया, पाट की चांदी की कड़ियां लेजाने में सफल रहे ।क्षेत्र में चोरिया हो रही है पुलिस सुस्त बैठी है।पूर्व में 3 से 4 अफीम कास्तकारो के खेतो में से डोडे भी चुरा ले गए। जिनका आज तक पुलिस प्रशासन पता नही लगा सकी।
इस संबंध में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने अज्ञात चोरों को पकड़ने का आश्वाशन दिया। थाना प्रभारी मनासा शिव कुमार यादव ने बताया कि में चौकी प्रभारी से बात कर गस्त चालू करवाता हूं।