BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 6:43 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का नारायणगढ़ थाना क्षेत्र और ग्राम बूढ़ा का घनश्याम पाटीदार, जब आया इंदौर की ममता के संपर्क में तो...., फिर हुई प्रतिभा और ज्योति से मुलाकात, जैसे ही विश्वास जीतकर महिला ने दिया इस कांड को अंजाम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदिर में शादी और तीन दिन शॉपिंग के बाद लुटेरी दुल्हन पति को चकमा देखर फरार हो गई। मामले में नारायणगढ़ थाने में लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बूढ़ा निवासी घनश्याम पिता सुरेश पाटीदार निवासी का संपर्क इंदौर की ममता ठाकुर से हुआ था। उसने प्रतिभा और ज्योति नाम की दो लड़कियों से मिलवाया। बताया कि दोनों आपस में बहनें हैं। इस पर 2 लाख देकर प्रतिभा से शादी तय हुई। बताया कि उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।

मंदिर में शादी के बाद लुटेरी दुल्हन ने दो तीन दिन अच्छी रहकर परिजनों का विश्वास हासिल किया। दूल्हे ने उसे शॉपिंग भी करवाई। तीन दिन रहने के बाद लुटेरी दुल्हन घर के बाहर से अचानक गायब हो गई। तलाशने पर पता चला कि दुल्हन साथी के साथ फरार हो गई है।

लुटेरी दुल्हन शादीशुदा है और उसका 13 साल का बेटा है। धोखाधड़ी का पता चलने पर नारायणगढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रतिभा चौधरी निवासी नेहरू नगर इंदौर, ममता ठाकुर निवासी अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर, ज्योति निवासी इंदौर, डोली व लक्ष्मीबाई उर्फ रामप्यारी उर्फ सोनू निवासी इंदौर के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। लुटेरी दुल्हन सहित उसके सभी साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE