मनासा। सोमवार को मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटखेड़ी नाका रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
मनासा शासकीय अस्पताल से देर शाम मिली जानकारी अनुसार मनासा नगर के भाटखेड़ी नाका निवासी एक 38 वर्षीय व्यक्ति लोकेश पिता कालूराम चौधरी ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया ।घटना सुबह 10.30 बजे करीब की बताई जा रही है ।जिसे परिजन उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया ।मामले में मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है। फिलहाल घटना का कारण अभी अज्ञात है ।