BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2024, 4:23 pm
BIG NEWS : शहर का इंदरगंज इलाका और 35 साल की महिला, जब आई पड़ौसी के भतीजे के संपर्क में तो हुआ कुछ ऐसा..., शादी का झांसा देकर बनाया हैवानियत का शिकार, फिर जैसे ही खाकी व पति को लगी भनक तो उड़ गए होश, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। एक महिला से उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला की शादी हो गई तो उसके पति से विवाद कराया। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर पति से तलाक करा दिया। पांच साल तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करने के बाद अब शादी से मुकर गया है।


घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की है। इसी बीच महिला को पता चला कि प्रेमी की कहीं और शादी पक्की हो गई है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


यह है पूरा मामला
ग्वालियर के इंदरगंज निवासी 35 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि 11 साल पहले 2014 में उसके पड़ोसी के घर में उसका भतीजा रहता था। इस दौरान पड़ोसी के भतीजे से उसकी जान पहचान हो गई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों में प्रेम प्रसंग भी हो गया था। इस दौरान उसके परिजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। फिर 2015 में उनके माता-पिता ने उसकी शादी कर दी। शादी के बाद उसने युवक से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे और उससे बातचीत करना भी बंद कर दी थी। लेकिन शादी के 5 साल बाद 2020 में उसके और पति के बीच अनबन और मारपीट करने को लेकर विवाद होने लगा।


इसी बीच उसका पुराना दोस्त मिला तो उनकी फिर दोस्ती हो गई। प्रेमी ने शादी का वादा किया जिस पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। पति से तलाक के बाद वह अपने मायके आकार रहने लगी थी। इसके बाद जब एक दिन महिला अपने घर पर अकेली थी तो प्रेमी उसके घर मिलने आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब विरोध किया तो प्रेमी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला जब भी उससे शादी करने की कहती तो वह हर बार उसे जल्द ही शादी करने की कहकर बात टाल जाता था।


5 साल तक किया शोषण, फिर शादी से मुकरा
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले 5 साल से उसका शोषण कर रहा था और उसकी मोहल्ले में सभी को उनके रिश्ते का पता चल गया। इसी बीच उसे पता चला कि उसके प्रेमी का रिश्ता कहीं तय हो गया है और वह जल्दी शादी करने वाला है। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। आरोपी बोला कि अगर दोबारा शादी के लिए कहा था तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस का कहना
इंदरगंज थाना सर्किल के सीएससी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह अपने घर से गायब मिला है। उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी के पकड़ लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE